Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान

  • अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेल कर्मचारी संघ द्वारा वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
  • रेल कर्मचारियों के बीच संगठित एकता का दिखा प्रेरक उदाहरण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेल कर्मचारी संघ, टाटा और आदित्यपुर शाखा के वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार संध्या रेलवे संस्थान में आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने संतोष कुमार की उपलब्धियों को सराहा और उन्हें राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने पर गौरवान्वित किया। इस अवसर पर वसंत लाल मेल एक्सप्रेस के पायलट की विदाई और लिट्टी पार्टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी सहायक अभियंत्रण अभियंता वन आर. के. सिन्हा उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि संतोष कुमार की उपलब्धियां सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बांसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में कटक की टीम ने जीता खिताब

रेलवे संघ के वार्षिक कार्यक्रम में दिखी एकता और भाईचारा

इस समारोह में जुगसाई के विधायक मंगल कालंदि और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंच से संबोधन में संगठन और कर्मचारियों की उपलब्धियों पर जोर दिया। आदित्यपुर शाखा के सचिव मिथलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटोस देकर संतोष कुमार का सम्मान किया। साथ ही पदोन्नत कर्मचारी जगजीवन राम, शैलेंद्र दास और सत्येंद्र पासवान को भी मंच पर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन विमल रजक ने किया। इस सम्मान समारोह में एससी, एसटी कर्मचारी संघ, ओबीसी यूनियन और मेन्स यूनियन के सदस्यों ने भाग लेकर रेल कर्मचारियों की एकता और सहयोग की भावना को प्रदर्शित किया।

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : दपूरे खड़ग़पुर मंडल के 49 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह का आयोजन 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे 49 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का ट्रेनों की पंक्चुअलिटी पर सीनियर डीसीएम से सवाल, लेटलतीफी घटने की बात कहने वाले अधिकारी ट्रेनों का नाम क्यों नहीं बताते?

चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारी अब झूठ परोस रहे हैं तथ्यों की हेरा-फेरी कर रहे हैं कुशाग्र बुद्ध वाले अफसर राखा माइंस से टाटानगर पहुंचने में घंटों क्यों लगते हैं टाटानगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time