Jharkhand: मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटे, पर्यटन विभाग का नया लोगो-वेबसाइट लॉन्च

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह में झारखंड पर्यटन विभाग और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JTDC) का नया लोगो, वेबसाइट और सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप भी लॉन्च किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नवनियुक्त अभ्यर्थी मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री ने नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अब सरकार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनसे ईमानदारी व कुशलता से काम करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “राज्य का लक्ष्य समग्र विकास है और यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने JTDC का नया लोगो, वेबसाइट और एप लॉन्च करते हुए कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। उनके मुताबिक, इससे झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में बेहतर पहचान मिलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में जदयू की प्रमंडलीय बैठक 26 को, तैयारियां तेज

जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आगामी 26 मई को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गई है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time