Jamshedpur: एनसीपी की बैठक में घाटशिला उपचुनाव पर मंथन, बूथ स्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय

जमशेदपुर:  एनसीपी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बिष्टुपुर स्थित महिला आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड के आगामी घाटशिला उपचुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विजया वासनी पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन तथा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सौरव ओझा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह झारखंड में संगठनात्मक रूप से एक सशक्त ताकत बनकर उभरेगी और इसके लिए कई कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

बैठक में पार्टी नेताओं ने झारखंड में रह रहे ऐसे एससी और ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्याओं पर चिंता जताई जिनके पूर्वज तीन पीढ़ी से यहाँ रह रहे हैं, लेकिन जाति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वे अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं। एनसीपी का कहना है कि राज्य की लगभग 38% आबादी इस समस्या से प्रभावित है। यदि उन्हें जाति प्रमाण पत्र मिल जाए तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में मालती देवी, चम्पा सोना, गीता देवी, सुनीता देवी, तेजपाल सिंह और टोनी समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time