बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के घर के बाहर फायरिंग, कहा – “यह तो सिर्फ ट्रेलर है…”

बरेली:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना बरेली के सिविल लाइंस इलाके के विला नंबर 40 की है, जहां दिशा का पैतृक घर है। गोलीबारी के वक्त उनके पिता और सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और बहन खुश्बू पाटनी घर में मौजूद थे।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला खुश्बू पाटनी द्वारा संतों को लेकर की गई टिप्पणी के बदले में किया गया है। बराड़ की गैंग ने धमकी दी है कि यह तो सिर्फ “ट्रेलर” था और अगली बार जान से मार देंगे।

पुलिस अलर्ट पर
घटना की जानकारी मिलते ही बरेली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। घर के बाहर से कई खोखे बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पाँच टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गोल्डी बराड़ के नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाटनी परिवार को सुरक्षा देने के लिए घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फायरिंग के बाद से अब तक दिशा पाटनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि वह इस वक्त मुंबई में हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

    गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

    Spread the love

    Bahragora : अज्ञात वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, कटक निवासी चालक बाल-बाल बचा

    बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ओडिशा के जामसोला से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time