Jamshedpur : भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ने राष्ट्रपति को भेजा आठ सूत्री मांग पत्र, पेसा कानून लागू करने की उठाई मांग

  • भूमिज समाज ने हाड़शाली-मसलना स्थलों के संरक्षण से लेकर अलग धर्म कोड की मांग रखी
  • भूमिज समाज ने अलग धर्म कोड और एसटी सूची में शामिल करने की रखी मांग

जमशेदपुर : भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डाक के जरिए आठ सूत्री मांग पत्र भेजा है। इस मांग पत्र में सबसे अहम मुद्दा पेसा कानून को सख्ती से लागू करने का उठाया गया है। समाज ने कहा है कि भूमिज जनजाति झारखंड राज्य में 600 ईसा पूर्व से बसी है और इसकी विशिष्ट पहचान हाड़शाली एवं मसलना स्थलों को संरक्षण एवं घेराबंदी की आवश्यकता है। इसके साथ ही सीएनटी व एसपीटी एक्ट को कड़ाई से लागू करने, अवैध रूप से स्थानांतरित भूमि की वापसी करने और परंपरागत समाज व्यवस्था की रक्षा करने की मांग भी उठाई गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : एकलव्य विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पेसा कानून और भूमिज स्थलों के संरक्षण की मांग

आठ सूत्री मांग पत्र में आदिवासियों की धार्मिक पहचान के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग धर्म कोड देने, गलत जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर संबंधित अधिकारियों और लाभुक व्यक्तियों पर दंड का प्रावधान करने, भूमिज समाज की रूढ़िवादी परंपरागत व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके अलावा असम राज्य के चाय बागानों में कार्यरत भूमिज समुदाय के लोग और झारखंड के अन्य आदिवासी समूहों को एसटी सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया है। भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम का प्रतिनिधिमंडल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से इन मांगों पर कार्रवाई की अपील करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time