Jamshedpur : मानगो पुल पर चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, काफी देर बाधित रहा यातायात

जमशेदपुर :  मानगो स्थित मून सिटी का निवासी विवेक कुमार की मोटरसाइकिल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। घटना मानगो पुल पर हुई। उस समय विवेक साकची किसी निजी कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह मानगो पुल पर पहुंचा, उसकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। विवेक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और पास से पानी लाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही बाइक में अचानक आग फैल गई। देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।घटना के समय पुल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, आसपास के लोग अपने-अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह दृश्य देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बाइक में आग लगने से लोगों में डर और सहम का माहौल बन गया। पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। कई लोग इधर-उधर भागते नजर आए, क्योंकि बाइक फटने की आशंका भी जताई जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : Premier Division matches : झारखंड स्पोर्टिंग क्लब ने जेबीसी को 6-1 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और विवेक पूरी तरह सुरक्षित है।प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण लगी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरानी बाइकों की नियमित सर्विसिंग न कराने से इस तरह के हादसे हो सकते हैं। छोटी से छोटी पेट्रोल लीकेज या वायरिंग में खराबी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों को नियमित रूप से वाहन की जांच कराने की सलाह दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।इस पूरे घटनाक्रम ने वाहन चालकों के लिए सतर्क रहने का एक बार फिर से संदेश दिया है। मानगो पुल पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सामान्य किया और करीब आधे घंटे तक चले जाम को हटवाया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। विवेक सुरक्षित है और मामले की जांच आगे जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहर में पहली बार यंग इंडियंस का स्प्रिंट ट्रायथलॉन चैैलेंज 2025 आयोजित, फिटनेस और सहनशक्ति का दिखा अनोखा संगम

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time