जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कृष्णा नगर में मंगलवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान माया रानी घोष (55) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, माया रानी दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर दिया।
घटना की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा तपन घोष काम से घर लौटे। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि उनकी मां पंखे से लटकी हुई हैं। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और तुरंत सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है। बेटे तपन घोष ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। कुछ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद माया रानी काफी अवसाद में रहने लगीं और उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। तपन का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, माया रानी घोष अपने मोहल्ले में शांत स्वभाव की महिला थीं। लेकिन पति की मौत के बाद वह अक्सर अकेली रहने लगी थीं। परिजन और पड़ोसी उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन बीमारी और मानसिक तनाव ने धीरे-धीरे उन्हें तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में PDS दुकान बंद, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
There is no ads to display, Please add some



















































