Jamshedpur: एनसीपी महिला मोर्चा की बैठक, घाटशिला उपचुनाव में महिला उम्मीदवार पर चर्चा

जमशेदपुर:  आज मानगो में एनसीपी महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजया वासनी पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में एनसीपी के लिए अपार संभावनाएँ हैं।

विजया वासनी पाण्डेय ने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 81 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें चाईबासा एसटी सुरक्षित सीट पर महिला उम्मीदवार कोमल निमा सोरेन चौथे स्थान पर रही थीं।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी घाटशिला उपचुनाव में भी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय से घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची मांगी है।

विजया वासनी पाण्डेय ने कहा कि यदि महिला मोर्चा संयुक्त रूप से किसी महिला को उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में नामित करता है, तो पार्टी उस महिला को मैदान में उतारने पर विचार करेगी। इसके लिए महिला मोर्चा को अपने इलाके में काम कर चुकी, राजनीतिक और सामाजिक पहचान वाली महिलाओं के नाम तत्काल सहमति के साथ प्रभारी को भेजने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि एनसीपी का उद्देश्य एसटी और एससी आरक्षित सीटों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इस दिशा में पार्टी झारखंड में महिलाओं के लिए सबसे भरोसेमंद राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालती देवी, चम्पा सोना, सबिता देवी, सुनिता देवी, शोभा रानी, बिना पाण्डेय और दामिनी देवी शामिल हुईं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time