जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर की ओर से तैयार किए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुक्रवार को प्रदेश की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह,कांग्रेस के वरीय नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता बबुआ सिंह सिंह, तथा दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

शांति, धैर्य व अहिंसा का संदेश देता है पंडाल
इस वर्ष का पूजा पंडाल गौतम बुद्ध के शांति, धैर्य और अहिंसा के संदेश पर आधारित है। कमिटी इस वर्ष अपना 57वें वार्षिकोत्सव मना रही है. जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु और नागरिकों में खासा उत्साह है।
इसे भी पढ़ें : DAV स्कूल में दुर्गा पूजा और स्वच्छता अभियान का सुंदर संगम, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन बनाया यादगार दिन



















































