सरायकेला: “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) और “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आद्रा मंडल में आज “स्वच्छ भोजन पहल” और गहन स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आद्रा, पुरुलिया, बोकारो और मंडल के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल और पैंट्री कारों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में स्टॉलों के कर्मचारियों के चिकित्सीय प्रमाणपत्र, खाद्य लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। स्टॉलों और उनके स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वे हमेशा अपने स्टॉल और परिसर को स्वच्छ रखें और स्वच्छता मानकों का पालन करें। यात्रियों को सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसके अलावा, मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे ट्रैकों, रेलवे कॉलोनियों और स्वास्थ्य इकाइयों में गहन स्वच्छता और श्रमदान अभियान भी चलाया गया। इस दौरान व्यापक सफाई कार्य संपन्न किए गए, ताकि रेलवे परिसर पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित बने।
आद्रा मंडल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना, जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में समाज को प्रेरित करना है।
There is no ads to display, Please add some


















































