Jamshedpur: आयरन मिट्टी से लदे ट्रक का टायर हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बचा चालक

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा स्टील गेट के पास शनिवार तड़के एक आयरन मिट्टी से भरा ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक ओडिशा के क्योंझर से दुर्गापुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के टायर ब्लास्ट होने से वह अनियंत्रित होकर डीवाईडर से टकराया।

घटना के समय एक बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर से बचाने के दौरान टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा वाहन नहीं थे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ। चालक और अन्य लोगों को किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

चालक ने बताया कि यदि बोलेरो वाहन सही तरीके से ओवरटेक करता तो स्थिति नहीं बिगड़ती। इस घटना से एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जहर खा कर माँ समेत तीन बेटियों ने दी जान, गांव में मातम

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time