Jamshedpur: एर्नाकुलम–टाटा एक्सप्रेस में महिला यात्री की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जमशेदपुर:  टाटानगर रेल पुलिस ने शनिवार सुबह एर्नाकुलम–टाटा एक्सप्रेस के एसी कोच से एक महिला यात्री का शव बरामद किया। मृतका की पहचान घाटशिला के महुलिया निवासी 31 वर्षीय अंजली मार्डी के रूप में हुई है।

अंजली विवाहित थीं और आंध्र प्रदेश में काम कर रही थीं। लौटते समय ट्रेन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी के पास घटना के बारे में विशेष जानकारी नहीं थी।

शव को टाटानगर स्टेशन पर उतार दिया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिवार का कोई सदस्य स्टेशन नहीं पहुंच पाया था। परिजनों के आने के बाद ही इस मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच सनसनी फैल गई। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला की मौत केवल बीमारी के कारण हुई या इसमें कोई अन्य वजह भी शामिल है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आयरन मिट्टी से लदे ट्रक का टायर हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बचा चालक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time