- समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को श्रद्धांजलि दी गई
- पुनः उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया
सरायकेला : नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल परिसर में महान समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे, प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने राजा राम मोहन राय के आदर्शों और उनके समाज सुधार के योगदान पर चर्चा की।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : ढोंगादोहो में बुधू सबर के श्राद्ध कर्म में सोमेश सोरेन का सहयोग
राजा राम मोहन राय के आदर्शों को याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन
डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि राजा राम मोहन राय ने भारतीय समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाकर महिलाओं को सम्मान दिलाया और शिक्षा, समानता तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. पांडे ने युवाओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ। प्राचार्य और अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा राम मोहन राय ने आधुनिक भारत की नींव रखी।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त
युवाओं में जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण और निबंध प्रस्तुत कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजन का समापन पुष्पांजलि अर्पित करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट निखिल कुमार, जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, देवाशीष मंडल, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, संजीत कुमार महतो, कृष्णा पद महतो, गौरव कुमार महतो एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some




















































