- सोनारी आवास पहुंचकर विधायक व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दी सांत्वना
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बबन राय की पत्नी का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पुणे के एक अस्पताल में इलाजरत थीं, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद खबर के बाद जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सोनारी स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : एकलव्य विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
बबन राय की पत्नी का पुणे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
सोनारी स्थित आवास पर पहुंचे विधायक के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे। इनमें झामुमो नेता प्रणव महतो, मानगो के झामुमो नेता उज्ज्वल दास, विजय ठाकुर, सच्चिदानंद शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, सुरेश गौड़, उमेश हो, अनिल कुजूर, जावेद खान, विवेक पाठक, हरप्रीत सिंह और अरविंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को धैर्य बनाए रखने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some




















































