Jamshedpur: बारीगोड़ा की 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, बरामद हुआ नया मोबाइल फोन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान के पास रहने वाली सिमरन लोहार (16 वर्ष) ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सिमरन दुपट्टे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सिमरन के पिता, जो पेशे से मिस्री हैं, ने बताया कि उनकी बेटी के पास से एक मोबाइल मिला है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल परिवार की ओर से नहीं दिया गया था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसके कॉल व चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

सिमरन तीन बहनों में से एक थी। परिवार के अनुसार, उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं है। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी तरह के उत्पीड़न या पारिवारिक विवाद के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: श्रीजीना बीबी के उपचार हेतु जिला प्रशासन की त्वरित पहल, सिविल सर्जन टीम को किया सक्रिय

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार की मौत, मुआवजे के लिए लोगो ने सड़क किया जाम

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेडा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *