Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण और सफल रही दुर्गा पूजा, उपायुक्त ने जताया आभार

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा इस वर्ष पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतिमा विसर्जन सहित सभी आयोजन प्रशासनिक तैयारियों और सामुदायिक सहयोग के कारण बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुए।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दंडाधिकारियों और सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल आयोजन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिक, पूजा समितियाँ, स्वयंसेवक और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने सहयोग, अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया, जिससे जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

उपायुक्त ने विशेष रूप से विभिन्न पूजा समितियों का आभार जताया, जिन्होंने भीड़ प्रबंधन, विसर्जन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण में प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इसके अलावा, एडीआरएफ और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने घाटों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को मजबूत किया, जबकि जिला पुलिस बल ने सतर्कता और तत्परता के साथ व्यवस्था सुनिश्चित की।

उपायुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में किए गए व्यापक प्रयासों और सभी के आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सहयोग के कारण यह दुर्गा पूजा सफल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रही। यह आयोजन जिले की सामूहिक एकजुटता और संस्कृति की पहचान भी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: DSP ने रविशंकर सिंह पर कथित गोलीबारी की रिपोर्ट को बताया फर्जी, कहा – कोई घटना नहीं हुई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time