Jamshedpur: जमशेदपुर में 18वां स्वदेशी मेला, भूमि पूजन के साथ तैयारी शुरू

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 18वें स्वदेशी मेला का भूमि पूजन आज संपन्न हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित नवल किशोर पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें भगवान विष्णु और भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस अवसर पर मेला संयोजक अशोक गोयल, मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजपति देवी, राजकुमार साह और जे.के.एम. राजू जैसे प्रमुख लोग उपस्थित थे। पूजन के बाद यजमानों ने नारियल तोड़कर अर्ध्य अर्पित किया और स्टॉल निर्माण के लिए मेला स्थल पर महावीर पताका फहराई गई।

मेला संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि यह मेला जमशेदपुर के लिए एक उत्सव की तरह है। मेले में देश में निर्मित विभिन्न स्वदेशी वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है, जिससे भारत की आत्मनिर्भरता और विकास को बढ़ावा मिल सके।

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही स्टॉल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेले में विशिष्ट स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता और संगोष्ठी जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण होंगी।

मुरलीधर केडिया ने कहा कि देश में कई ट्रेड फेयर आयोजित होते हैं, लेकिन स्वदेशी मेले ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। समाज के सभी वर्गों के लोगों की निस्वार्थ भागीदारी के कारण यह मेला हर वर्ष और अधिक यशस्वी और सफल बनता जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्र नारायण सिंह, मनोज कुमार, पंकज कुमार सिंह, अमिताभ सेनापति, घनश्याम दास, मुकेश कुमार, राजपति देवी, विकास साहनी, मुकेश ठाकुर, विकास जयसवाल, के.पी. चौधरी, अनिल राय, अभिषेक बजाज, अमर सिंह, सुखदेव सिंह, रामेश्वर जी, आनंद मजुमदार, किरणजीत कौर, रविशंकर मिश्रा, अरविन्द कुमार, आदर्श कुमार, संदीप कुमार, रमेश कुमार, देव कुमार, अनिता सिंह, अभिमन्यु सिंह, कौशल किशोर आदि मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: DSP ने रविशंकर सिंह पर कथित गोलीबारी की रिपोर्ट को बताया फर्जी, कहा – कोई घटना नहीं हुई

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time