Jamshedpur: गोपालपुर में भव्य रावण दहन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

जमशेदपुर:  विजयादशमी के अवसर पर पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर स्थित श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति, आसनबनी की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व मनाया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा, “दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है। यह सिखाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य, धर्म और अच्छाई की ही विजय होती है।”

रावण दहन के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें नकारात्मकता का त्याग कर अच्छाई और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है। हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करे, तो यही सच्ची विजयादशमी होगी।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बागबेड़ा और जुगसलाई में जल संकट, कांग्रेस ने विभाग को दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

Spread the love

Potka : 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का जलवा, छाया भकत बनी प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल की टॉपर 

पोटका : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस संकाय में छात्राओं का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time