Chaibasa: सारंडा को सेंचुरी बनाने के प्रस्ताव पर गीता कोड़ा का विरोध, कहा – सोई हुई है हेमंत सरकार

गुवा:  सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित करने की योजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। आगामी 8 अक्टूबर को इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है, जिसके पहले छोटानगरा और रोवांम में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार ने इस विषय पर अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर यह माहौल बनाया जा रहा है कि सारंडा को बचाने का एकमात्र तरीका उसे सेंचुरी घोषित करना है।

गीता कोड़ा ने कहा कि सारंडा क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि वे उनके रोजगार और आजीविका के विकल्पों पर पहले ध्यान दे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, लेकिन ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे आदिवासी समाज के हितों को नुकसान पहुँचे।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब खड़काई बांध या इचाडैम जैसी परियोजनाओं पर निर्णय लिए जाते हैं, तो उस वक्त ग्रामीणों की राय क्यों नहीं ली जाती? उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में जनमत और स्थानीय सहमति को प्राथमिकता देनी चाहिए।

गीता कोड़ा ने कहा कि अगर सारंडा के साल वन, पहाड़ और प्राकृतिक झरनों को सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो यह इलाका देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की कि विकास और संरक्षण दोनों का संतुलन बनाया जाए।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

Spread the love

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time