Jamshedpur: ऑनलाइन बैठक में भूमिहार ब्राह्मण विवाह बंधन डिजिटल पत्रिका के छठे अंक का हुआ विमोचन

जमशेदपुर:  भूमिहार ब्राह्मण विवाह बंधन डिजिटल पत्रिका के वर्ष 2025-26 के छठे अंक का विमोचन शनिवार को टेलीग्राम समूह के माध्यम से आयोजित (वर्चुअल) ऑनलाइन बैठक में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रिका का विमोचन स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी महाराज के प्रधान कृपापात्र तथा हुलासगंज, जहानाबाद के प्रसिद्ध आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया।

इस वैवाहिक पत्रिका में देश-विदेश के विभिन्न राज्यों, जिलों, नगरों और गांवों से प्राप्त वर एवं कन्या के बायोडेटा का सुंदर संकलन किया गया है। इसमें इंजीनियर, डॉक्टर, एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीबीए, सीए, बीएड, बैंककर्मी, रेलवेकर्मी, व्यवसायी तथा विदेशों में कार्यरत परिवारों सहित मांगलिक व दूसरे विवाह हेतु अलग-अलग श्रेणियों में सूचियां तैयार की गई हैं। इससे परिवारों को अपने अनुरूप रिश्ते खोजने में सुविधा होगी।

 

विमोचन कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन भाग लिया। इनमें कनाडा से अरविंद चौधरी (स्वागतकर्ता), गुजरात से डॉ. रघुनंदन प्रताप शाही, छपरा से विनय कुमार सिंह, बेगूसराय से प्रो. अशोक कुमार सिंह, बोकारो से राकेश कुमार राय (धन्यवाद ज्ञापनकर्ता), कोलकाता से धीरज कुमार, दिल्ली से सुधांशु कुमार व नीलम ठाकुर, लक्खीसराय से अनिल कुमार सिंह तथा जमशेदपुर से विनोद शुक्ला, सतेंद्र कुमार, प्रभुनाथ सिंह, एस. बी. सिंह, उज्ज्वल सम्राट, प्रभाकर शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, कृष्णानंदन सिंह व कुंदन कुमार दीक्षित शामिल थे। सभी प्रतिनिधियों ने इस पत्रिका की उपयोगिता और गुणवत्ता की सराहना की।

पत्रिका के संपादक एवं संचालनकर्ता सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह डिजिटल पत्रिका आज की व्यस्त जीवनशैली में मील का पत्थर साबित हो रही है। अब परिवार घर बैठे वैवाहिक पत्रिका, वेबसाइट, व्हाट्सएप और टेलीग्राम समूहों के माध्यम से वर्षभर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

संस्था द्वारा हर वर्ष देशभर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था ने सभी भूमिहार ब्राह्मण परिवारों से अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है। साथ ही पत्रिका के पीडीएफ संस्करण को अपने परिजनों व मित्रों में अधिकाधिक साझा करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time