Saraikela: सरायकेला में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन का सम्मान करेगा चेंबर ऑफ कॉमर्स

सरायकेला:  दुर्गा पूजा के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सभी पूजा समितियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान समारोह शनिवार शाम 6 बजे टाउन हॉल, सरायकेला में आयोजित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

चेंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सामुदायिक समन्वय की शानदार व्यवस्था की गई। पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके लिए प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

मनोज चौधरी ने कहा, “अगर गलत कार्यों पर आलोचना की जाती है, तो अच्छे कार्यों की सराहना भी उतनी ही जरूरी है। सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने जिस कुशलता से दुर्गा पूजा और दशहरा संपन्न कराया, वे बधाई के पात्र हैं।”

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य अधिकारियों और पूजा समितियों का मनोबल बढ़ाना है, ताकि भविष्य में भी प्रशासन और व्यावसायिक समुदाय मिलकर शहर में शांति, सौहार्द और विकास का माहौल बनाए रखें। चेंबर ने इस पहल को प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक सहयोग की मिसाल बताया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: सरायकेला डाकघर की हालत खराब, मात्र ₹8 किराये पर चल रहा सरकारी भवन

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time