Chaibasa: बड़ाजामदा में हाईवा और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

गुवा:  बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बड़बिल जाने वाले मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक हाईवा और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के दौरान बाइक चालक का एक पैर टूट गया, जबकि पीछे बैठा युवक सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़ाजामदा पुलिस ने घायल बाइक चालक को तत्काल नोवामुंडी टिस्को अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब गिट्टी लदे हाईवा ने बड़ाबिल की ओर टर्न लिया और पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हाईवा चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। लोगों ने बताया कि यदि चालक ने समय पर ब्रेक न लगाया होता, तो दोनों युवक हाईवा के नीचे आ सकते थे।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से हाईवा को जब्त कर थाने ले गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: SAIL कर्मी पत्नी पर किया जानलेवा हमला, बार-बार की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने दर्ज कराया केस

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time