Chaibasa: SAIL कर्मी पत्नी पर किया जानलेवा हमला, बार-बार की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने दर्ज कराया केस

गुवा:  गुवा थाना क्षेत्र के विवेक नगर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सेल कर्मी रशम विजय कुमार पांडे ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पत्नी अंकु कुमारी को स्थानीय लोगों ने तुरंत गुवा सेल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।

पीड़िता ने होश में आने के बाद गुवा थाना में अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रशम विजय कुमार पांडे को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को चाईबासा जेल भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति पहले भी कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। करीब एक सप्ताह पहले भी उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल किया था, लेकिन तब मामला दर्ज नहीं हुआ था। लगातार हो रही घरेलू हिंसा से तंग आकर पीड़िता ने इस बार कानूनी कदम उठाया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि कोई और महिला घरेलू हिंसा का शिकार न बने। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा का भारत कल्याण मंडप बन गया खंडहर, एक दशक की लापरवाही ने मिटाई चमक

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time