Bahragora: बहरागोड़ा का भारत कल्याण मंडप बन गया खंडहर, एक दशक की लापरवाही ने मिटाई चमक

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा का भारत कल्याण मंडप, जो कभी सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों का केंद्र था, आज उपेक्षा की मार झेल रहा है। पीडब्ल्यूडी विश्रामालय के पास स्थित यह भवन अब झाड़ियों से घिर चुका है और रखरखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।

इस भवन का निर्माण संसद निधि से किया गया था और इसका उद्घाटन 11 जून 2009 को तत्कालीन राज्यसभा सांसद डॉ. एस. एस. अहलुवालिया ने किया था। लेकिन समय के साथ सरकारी लापरवाही के कारण भवन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आज स्थिति यह है कि खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं, छत के छज्जे झर रहे हैं और पूरा ढांचा जर्जर हो चुका है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भवन की दुर्दशा पर गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों ही इस संपत्ति की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो मंडप का नामोनिशान मिट जाएगा।

एक समय यह मंडप सामाजिक मेल-मिलाप और राजनीतिक चर्चाओं का प्रमुख स्थल था, लेकिन अब किसी भी आयोजन के लिए इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यह पूरी तरह सूना पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि भारत कल्याण मंडप का तुरंत जीर्णोद्धार कराया जाए और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि यह भवन एक बार फिर क्षेत्रीय गतिविधियों का केंद्र बन सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जल परीक्षण शुरू, JSPCB ने लिए नमूने

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time