Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार मादक तस्कर गिरफ्तार

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बरसोल थाना क्षेत्र के शंखाभंगा गाँव का निवासी है। फुचू महतो बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 (27 अगस्त 2025) में धारा 15(b) NDPS Act, 1985 के तहत नामजद अभियुक्त था।

यह मामला 20 किलोग्राम डोडा (Poppy Straw) की अवैध बरामदगी से जुड़ा था। डोडा जब बरामद किया गया था, तब से फुचू महतो लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा पुलिस ने इस फरार अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time