Potka: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में मनाई गई दिवाली, बच्चों ने जाना माता लक्ष्मी का महत्व

पोटका:  साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल के प्रांगण में दिवाली का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें स्कूल की सचिव जयंती शान्ता, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, समन्वयिका किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में सचिव जयंती शान्ता ने छात्रों को दीपावली और माता लक्ष्मी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को सावधानीपूर्वक दिवाली मनाने और अपने अभिभावकों के साथ खुशियों के पल बिताने के लिए जागरूक किया।

विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं — नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, अभिजीत सर, संदीप सर, आनंद सर, प्रियंका, रिचा, आस्था, नीता, मधुमिता, रोमा, सुधा, राखी, पल्लवी, प्रिति और जगजीत — ने छात्रों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी और उनके साथ उत्सव की खुशियों में शामिल हुईं।

छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक दीपावली का आनंद लिया और शिक्षकगण द्वारा दी गई सावधानी और अनुशासन की सीख को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रकार यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक पर्व का उत्सव रहा बल्कि छात्रों को सुरक्षा और जिम्मेदारी की शिक्षा देने का अवसर भी बना।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time