Jamshedpur: सरयू राय ने कदमा-सोनारी के छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। उनका दौरा कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से शुरू हुआ और रामजनम नगर, सतीघाट होते हुए सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएण्डटी घाट सहित अन्य घाटों तक जारी रहा।

विधायक सरयू राय ने सभी घाटों पर महापर्व छठ के मद्देनजर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। जहां भी कोई कमी नजर आई, वहां सुधार के लिए उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए।

सरयू राय ने कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सरयू राय के सचिव मुन्ना सिंह, जदयू कदमा मंडल के अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी के जनसुविधा प्रतिनिधि रवि ठाकुर, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, मनोज सिंह, सुरंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, सुप्रियो घोष, संदीप पांडे, लक्ष्मीनारायण तिवारी, विश्वजीत सिंह राठौड़, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, काजल चौधरी, बिनोद सिंह, नरेश बागती, अतुल सिंह, लालू रजक, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: कोवाली छठ घाट हुआ साफ़-रास्ते भी दुरुस्त, समाजसेवी ने सेवा को बताया सौभाग्य

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time