Jamshedpur: सूर्य मंदिर समिति ने वितरित की पूजन सामग्री, प्रसिद्ध लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह देंगे प्रस्तुति

जमशेदपुर:  लौहनगरी जमशेदपुर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। इस क्रम में सूर्य मंदिर समिति ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 1100 जरूरतमंद छठ व्रतधारियों और उनके परिजनों के बीच निःशुल्क फल और सम्पूर्ण पूजन सामग्री वितरित की।

रविवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। यह हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और समाज में एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने सूर्य मंदिर समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद व्रतधारियों को सहयोग और समाज में सद्भाव की भावना मिलेगी।

सोमवार दोपहर 2 बजे से सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार व्रतधारियों के लिए खुले रहेंगे। संध्याकाल में मंदिर परिसर के शंख मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह श्रद्धालुओं के लिए मनमोहक प्रस्तुति देंगी। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अपील की कि संगीत प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और छठ गीतों, भजनों का आनंद लें।

सूर्य मंदिर समिति ने छठ महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर परिसर और दोनों छठ घाटों में स्वच्छ जल, रंग-बिरंगी लाइटें और सुंदर पुष्प सज्जा की गई है। इसके अलावा, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है। पहले आओ–पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु तालाब पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।

पूजन सामग्री वितरण और आयोजन में समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रहे। इसमें चंद्रगुप्त सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, पवन अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, बोलटू सरकार, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, कमलेश सिंह, जीवन साहू, युवराज सिंह, अशोक सामंत, ओम पोद्दार, रंजीत सिंह, रमेश पांडेय, मधुमाला, सुधा यादव, शीलू साहू, लकी कौर, धनराज गुप्ता आदि शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाट पर बिचौलियों ने बनाया घेरा – श्रद्धालुओं से वसूल रहे पैसे, झामुमो नेता ने प्रशासन से की शिकायत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time