Jamshedpur: आनन्द बिहारी के नेतृत्व में छठ व्रतधारियों को पूजन सामग्री का वितरण, श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कांग्रेस नेता आनन्द बिहारी दुबे ने शहर की विभिन्न बस्तियों में व्रतधारियों की सेवा की। इस अवसर पर सूप, नारियल, शेव, गन्ना, केला, संतरा और अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सामग्री प्राप्त कर आयोजकों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की सराहना की।

आनन्द बिहारी दुबे ने कहा “छठ पर्व लोक आस्था और मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। हम हर वर्ष व्रतधारियों की सुविधा के लिए तन, मन और धन से सहयोग करते हैं ताकि कोई भी श्रद्धालु पूजन सामग्री के अभाव में व्रत न छोड़ सके। माता छठी सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और समाज में एकता, प्रेम एवं समृद्धि का संदेश फैलाएं।” वह सभी से अपील करते हैं कि माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। जय छठी मैया।

वितरण का क्षेत्र और पहुंच
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से निम्नलिखित बस्तियों और छठ घाटों में किया गया:
मनिफ़िट
झगड़ु बागान
प्रेम नगर
टेल्को ग्वाला बस्ती
नंद नगर बस्ती
भुईंयादिह ग्वाला बस्ती
आदर्श नगर
बारीडीह बस्ती
बिरसानगर धोबी घाट
निराला घाट

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला प्रभारी आदरणीय बलजीत सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष देवेश राज, युवा कांग्रेस के सनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह जस्सी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन, निखिल तिवारी, सुशील घोष ,सातिशजी, संजय लाल, अजय दास, प्रकाश जयशवाल, रोहित सिंह, राहुल सिंह, पंचू राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सूर्य मंदिर समिति ने वितरित की पूजन सामग्री, प्रसिद्ध लोकगायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह देंगे प्रस्तुति

 

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time