Jamshedpur: कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का पहला चरण पूरा, प्रदेश प्रभारी को सौंपे फार्म

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मतदान और लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने जिले के सभी प्रखण्डों में चलाए गए प्रथम चरण के हस्ताक्षर अभियान में प्राप्त फार्म प्रदेश प्रभारी बलजीत सिंह बेदी को सौंपे।

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है ताकि लोकतंत्र में वोट की चोरी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी जिलों से एकत्र फार्म को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा।

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन्होंने अब तक फार्म जमा नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द हस्ताक्षर युक्त फार्म जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र और जनमत की रक्षा करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, राकेश कुमार तिवारी, अंसार खान, बिजय यादव, अतुल गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, मुन्ना मिश्रा, रूबी ठाकुर, विश्वजीत जेना, रियाजुद्दीन खान, चन्द्रभान सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, राजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, डाॅ मनोज कुमार महतो, किशन लाल महतो, आशीष ठाकुर, रंजन सिंह, आशुतोष सिंह, अली रजा खान, अफसर इमाम, रईस रिजवी छब्बन, रंजीत सिंह कल्लू, शैलेश कुमार, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह ने हस्ताक्षर अभियान में भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, बिरेंद्र पाण्डेय, पवन झा, शफीअहमद खान, शाहनवाज खान,चिन्ना राव, अमित दोसाज, दुर्गा प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, प्रताप यादव, कौशल प्रधान सहित कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आनन्द बिहारी के नेतृत्व में छठ व्रतधारियों को पूजन सामग्री का वितरण, श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time