जमशेदपुर: आज जमशेदपुर खटीक समाज के बैनर तले शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर-1 कदमा में छठ व्रतियों के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज के वरिष्ठ सदस्य पप्पू सोनकर के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कर-कमलों से सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी भेंट की। उन्होंने कहा, “हम लगातार जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। माता छठी की कृपा बनी रहे, ताकि समाज के बीच लोकसेवा और धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।”
खटीक समाज ने यह भी जानकारी दी कि 28 अक्टूबर, मंगलवार, प्रातः 6 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान वितरण का आयोजन किया जाएगा। पप्पू सोनकर ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे शिविर में पधारकर जलपान ग्रहण करें और समाज सेवा का अवसर दें। उन्होंने कहा, “आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करेगी और हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। समाज सेवा ही हमारी पहचान है।”
इसे भी पढ़ें :















































