जमशेदपुर: साकची थाना पुलिस ने कुछ ही घंटे में मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रामगढ़ के चितरपुर निवासी बहादुर अली 25 अक्टूबर की रात साकची बाजार पहुंचे थे। इसी बीच भीड़भाड़ में उनका मोबाइल गुम हो गया था. उन्होंने ने तुरंत मामले की शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुरूलिया के कांटाडीह निवासी दुर्गा सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए मोबाइल के ठिकाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल चार चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें बहादुर अली का मोबाइल भी शामिल है।
पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। साकची पुलिस की इस तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है















































