Jamshedpur: सिदगोड़ा में झामुमो नेता की कार में लगी आग, देर रात मचा हड़कंप

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कानू भट्ठा इलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोनू सिंह की कार को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना रविवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह की चारपहिया वाहन उनके घर के पास खड़ी थी। उसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। उस समय सोनू सिंह घर के अंदर सो रहे थे। शोर सुनकर जब वे बाहर निकले तो देखा कि कार पूरी तरह जल रही है।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की मदद से आग पर पानी और बालू डालकर किसी तरह काबू पाया गया। तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान हो सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time