Jamshedpur: छठ व्रतधारियों के लिए राजकुमार सिंह की नि:शुल्क सेवा, कृत्रिम छठ घाटों पर टैंकर से भरवाया पानी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में छठ पर्व के पावन अवसर पर व्रतधारियों की सुविधा के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने लगातार दूसरे दिन अपने निजी टैंकर से कृत्रिम छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाने का कार्य किया। यह सेवा उनके द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर संपन्न की गई।

राजकुमार सिंह ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी के कई कृत्रिम छठ घाटों में पानी की आपूर्ति की गई।

नेहरू मैदान में तीन ट्रिप
श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के बगल त्रिपाठी कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रिप
राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में दो ट्रिप
गणेश पूजा मैदान और कुंवर सिंह मैदान में भी पानी उपलब्ध कराया गया
रेलवे लाल बिल्डिंग साईं मंदिर के समीप बने छठ घाट एवं भोग हेतु भी पानी की व्यवस्था की गई

राजकुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य व्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी कृत्रिम छठ घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। यह सेवा मेरी ओर से हर साल की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और मनोयोग से की गई।”

इस सेवा कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार, समाजसेवी विशाल, मिथिलेश सिंह, कौशल, नवेंदु, पप्पू, उमेश राय, जितेंद्र, मनोज गुप्ता, पशुपति मिश्रा सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में राजकुमार सिंह द्वारा हर साल अपने निजी टैंकर से निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना व्रतधारियों के लिए राहत का काम साबित होता है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time