मनोहरपुर: सारंडा के दिघा–तिलापोसी जंगल में मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक 10 वर्षीय बच्ची सीरिया हारेंज आईईडी (बम) धमाके की चपेट में आ गई। बच्ची, जो दीघा गांव निवासी जयमसीह हारेंज की बेटी थी, अपने सहेलियों के साथ सियाल पत्ता तोड़ने जंगल गई थी।
जानकारी के अनुसार, बच्ची को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए लगाई गई IED से गंभीर चोटें आईं। धमाके में उसके पैर के चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जराइकेला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































