Muri  : पश्चिम बंगाल के जयपुर और बाघमुण्डी में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में टाइगर जयराम महतो ने किया प्रचार

मुरी : पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 23 अप्रैल को मतदान होना है। सभी पार्टी के राजनेता प्रचार प्रसार में एड़ी चोटी एक कर दिया है। जंगल महल क्षेत्र पुरुलिया जिले के जयपुर और बाघमुण्डी विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो एवं  केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य नेतओं ने एड़ी चोटी एक कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि यह वोट नहीं जनता का फैसला है, जनता खुद अपना भविष्य का फैसला करे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधा के लिए जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो को कैंची छाप पर वोट कर भारी मतों से विजयी बनायें।

ममता के जंगल राज व भाजपा का डर राज का खात्मा करें : देवेंद्र नाथ महतो

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनाव दो चार लोगों की सत्ता के लिए नहीं बल्कि पूरे जंगल महल के गरीब, किसान, मजदूर जनता के अधिकार के लिए है। पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों से ममता का जंगल राज और भाजपा का डर राज हावी है, जयपुर और बाघमुण्डी की जनता इतने सालों से झुककर वोट किया है। इस जयपुर और बाघमुण्डी के जनता निडरता से वोट कर ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को अलविदा कहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र बना अवैध कारोबारियों का गढ़, मनपीटा में जंगल के बीच बना जुआ व हब्बा-डब्बा का नया अड्डा

क्षेत्र में अवैध जुआ कारोबार का नेटवर्क सक्रिय, प्रशासन पर उठ रहे सवाल जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र  इन दिनों अवैध कारोबारियों का गढ़ बनता जा रहा है. थाना क्षेत्र…

Spread the love

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time