Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। खांडामौदा गांव में इस दिवस पर विशेष अभियान चलाते हुए पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक तारापद षडंगी, पंचायत प्रांगण में महात्मा गांधी व कालीपद त्रिपाठी, गोपबंधु चौक पर उत्कलमणि गोपबंधु दास और मुंडारी क्लब में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं को स्वच्छ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर एचएम कमल कुमार, मृणाल कांति घोष और अन्य गणमान्य लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को याद किया। दूसरी ओर, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षडंगी ने बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान पहुँचकर महात्मा गांधी, पंडित गोपबंधु दास, भगवान बिरसा मुंडा और पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही, उन्होंने उद्यान के समीप स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धा अर्पित की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने नायकों के प्रति सम्मान और उनके सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना रहा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मानुषमुड़िया के स्वामी निगमानंद आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अक्षय तृतीया पर हुआ रक्तदान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time