Jamshedpur : शाहरबेड़ा हादसे पर सरयू राय ने जताया शोक, कहा — अपूरणीय क्षति से मन व्यथित

  • विधायक घटनास्थल पर पहुंचे, तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को शाहरबेड़ा में छठ महापर्व के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सूचना मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें प्रतीक यादव, आर्यन यादव और उनके पिता संजय सिंह शामिल हैं। प्रतीक और आर्यन को बचाने के प्रयास में उनके पिता की भी जान चली गई। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। विधायक राय ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : चाईबासा पुलिस दमन के विरोध में कोल्हान बंद को आजसू का समर्थन, सरकार पर लगाया आदिवासी विरोधी होने का आरोप

घटना के पूर्व विधायक सरयू राय ने खटीक समाज द्वारा आयोजित छठ प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, मंगलवार सुबह उन्होंने अपने भतीजे आशुतोष राय के निवास पर आयोजित छठ महापर्व में भाग लेकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और सबकी मंगलकामना की। वहीं, गोलमुरी केबल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में भी व्रतधारियों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : हाथियों के झुंड ने धानघोरी गांव में मचाया उत्पात, सब्जी की फसलें की बर्बाद

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की…

Spread the love

Jhargram : आंधी बारिश में ढहा मिट्टी का घर, दबने से छात्रा की मौत, पिता हैं पक्षाघात के मरीज

झाड़ग्राम :  बिनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्दा के बड़शुकजोड़ा गांव में तेज बारिश के बीच मिट्टी का घर ढहने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 21 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time