Jamshedpur: कंवाई चालकों के धरने पर जिला प्रशासन 30 अक्टूबर को करेगा त्रिपक्षीय बैठक

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में 1 मार्च 2024 से चल रहे कंवाई चालकों के धरने को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर को त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन किया है। बैठक में टाटा मोटर्स प्लांट हेड, ट्रांसपोर्टर हेड और कंवाई चालक संगठन के प्रमुख शामिल होंगे। जिला के उप श्रम आयुक्त अरविंद कुमार ने सभी पक्षों को 3:00 बजे उपस्थित होने का पत्र भेजा है।

कंवाई चालक लंबे समय से टाटा मोटर्स के नए भारी वाहनों और उनके चेसिस को पूरे भारत में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें मजदूरी के रूप में मात्र ₹370 प्रति दिन दिया जाता है। इसके अलावा उनके पास कोई इंश्योरेंस, पीएफ, बोनस या भत्ता नहीं है, और जो भुगतान होता है वह केवल नगद में किया जाता है, बैंक माध्यम से नहीं। यह पूरी तरह श्रम कानूनों का उल्लंघन है।

कंवाई चालक संगठन ने कई बार टाटा मोटर्स और राज्य व केंद्र सरकार के अधिकारियों से पत्र और निवेदन किया। जब किसी निर्णय की उम्मीद नहीं बनी, तो उन्होंने धरना दिया और अंततः उच्च न्यायालय रांची की शरण ली। संगठन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल श्रम कानूनों को लागू कराना है, कोई अन्य मांग नहीं है।

संगठन के प्रमुख ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कितनी ईमानदारी से कानून के पक्ष में निर्णय लेता है। बैठक में सभी पक्षों से समाधान निकालने की उम्मीद है ताकि लंबे समय से चल रहे धरने का उचित निष्कर्ष निकल सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time