Jamshedpur: पोटका विधायक के जन्मदिन पर संजीव सेना ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

जमशेदपुर:  पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को करनडीह के दिशोम जाहेर परिसर में संजीव सेना की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 283 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार स्वयं उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने उन्हें हेलमेट, सर्टिफिकेट और मोमेंटो भेंट कर समाजसेवा की दिशा में प्रेरित किया।

विधायक ने कहा, “रक्तदान केवल किसी व्यक्ति के जीवन बचाने तक सीमित नहीं है, यह मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। एक बार रक्तदान करने से रक्त के घटकों को अलग कर तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही, नियमित रक्तदान से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।”

रक्तदान शिविर में संजीव सेना के सदस्य, आंदोलनकारी झामुमो नेता, पंचायत क्षेत्र के प्रमुख और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। जमशेदपुर ब्लड बैंक और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने शिविर में सहयोग दिया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, थैले, हेलमेट और मोमेंटो भेंट किए गए, ताकि समाजसेवा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक संजीव सरदार को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और उनके जनसेवा के जज्बे को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस आयोजन में संजीव सेना के सभी लोगों का सक्रिय सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सफल हो सका।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बागुनहातु में दर्दनाक सड़क हादसा, दूध सप्लाई गाड़ी की टक्कर से दिव्यांग की मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने…

Spread the love

Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड प्रदर्शन, एबिटिडा 572 करोड़ रुपये पर पहुंचा

जमशेदपुर :  भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time