- काली मंदिर के पीछे फदलो गोड़ा में देर रात लगी आग से लाखों का नुकसान, परिजन मुआवजे की मांग में
- तीन से चार लाख के नुकसान का अनुमान, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पीछे फदलो गोड़ा में मंगलवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह झोपड़ी स्थानीय महिला अर्पणा घोष की थी। घटना के समय घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे। करीब 15 से 20 मिनट बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी से धुआं उठता देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पत्रकार एकता मंच ने ‘कोल्हान समाचार लाइव’ का किया लोकार्पण
फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू, लेकिन भारी नुकसान से परिवार बेहाल
आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी में रखी सभी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। बताया गया कि झोपड़ी में रखी 25 मुर्गियां और 7 बकरियां भी आग की लपटों में झुलसकर मर गईं। घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे के बर्तन तक पिघल गए। घटना में कुल मिलाकर तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि वे फिर से अपना जीवनयापन शुरू कर सकें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
There is no ads to display, Please add some



















































