Chandil : झोपड़ी में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति और मवेशी जलकर खाक

  • काली मंदिर के पीछे फदलो गोड़ा में देर रात लगी आग से लाखों का नुकसान, परिजन मुआवजे की मांग में
  • तीन से चार लाख के नुकसान का अनुमान, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पीछे फदलो गोड़ा में मंगलवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह झोपड़ी स्थानीय महिला अर्पणा घोष की थी। घटना के समय घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे। करीब 15 से 20 मिनट बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी से धुआं उठता देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पत्रकार एकता मंच ने ‘कोल्हान समाचार लाइव’ का किया लोकार्पण

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू, लेकिन भारी नुकसान से परिवार बेहाल

आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी में रखी सभी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। बताया गया कि झोपड़ी में रखी 25 मुर्गियां और 7 बकरियां भी आग की लपटों में झुलसकर मर गईं। घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे के बर्तन तक पिघल गए। घटना में कुल मिलाकर तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि वे फिर से अपना जीवनयापन शुरू कर सकें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time