Jhargram: अवैध रेत खनन पर ED की बड़ी कार्रवाई, फर्जी CO बनाकर चल रहा था कारोबार

झारग्राम : गोपीबल्लभपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने बीती रात गोपीबल्लभपुर में डेरा डाला और शुक्रवार सुबह से फिर से खदानों पर छापेमारी शुरू की।

 

सबसे पहले ईडी अधिकारियों ने गोपीबल्लभपुर-2 के महापाल और बलिया गांव स्थित रेत खदानों का निरीक्षण किया, जहां मापी की प्रक्रिया की गई। इसके बाद टीम गोपीबल्लभपुर-1 के दाहमुंडा इलाके में भी पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन खदानों में जमा रेत का स्टॉक अरुण सराफ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सौरव रॉय नामक व्यक्ति फर्जी सर्कल ऑफिसर (सीओ) बनकर इस अवैध रेत कारोबार को संचालित कर रहा था। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की तहकीकात में जुट गई है।

 

जांच एजेंसी को जब्त किए गए दस्तावेजों से ऐसे प्रमाण मिले हैं कि अवैध रेत कारोबार से अर्जित धन का हिस्सा कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा था। ईडी अब उन सभी व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है, जिन्होंने इस गैरकानूनी कारोबार को संरक्षण या मदद दी थी।

 

ईडी की इस कार्रवाई से झारग्राम और आसपास के इलाकों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई नामचीन चेहरों से पूछताछ हो सकती है।

Spread the love
  • Related Posts

    Assembly Elections  : पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर शहर लौटे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कहा- बंगाल परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा है और आदिवासी समाज इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 

    जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जंगलमहल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के मांझी बाबा, पारंपरिक ग्राम प्रधानों तथा आदिवासी समाज के मार्गदर्शकों के साथ…

    Spread the love

    Jhargram : चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी का आपत्तिजनक ओडियो क्लिप वायरल, लक्ष्मीकांत साऊ ने साइबर थाने में दर्ज करायी शिकायत

    झाड़ग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले झाड़ग्राम में एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time