Jhargram: अवैध रेत खनन पर ED की बड़ी कार्रवाई, फर्जी CO बनाकर चल रहा था कारोबार

झारग्राम : गोपीबल्लभपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने बीती रात गोपीबल्लभपुर में डेरा डाला और शुक्रवार सुबह से फिर से खदानों पर छापेमारी शुरू की।

 

सबसे पहले ईडी अधिकारियों ने गोपीबल्लभपुर-2 के महापाल और बलिया गांव स्थित रेत खदानों का निरीक्षण किया, जहां मापी की प्रक्रिया की गई। इसके बाद टीम गोपीबल्लभपुर-1 के दाहमुंडा इलाके में भी पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन खदानों में जमा रेत का स्टॉक अरुण सराफ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सौरव रॉय नामक व्यक्ति फर्जी सर्कल ऑफिसर (सीओ) बनकर इस अवैध रेत कारोबार को संचालित कर रहा था। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की तहकीकात में जुट गई है।

 

जांच एजेंसी को जब्त किए गए दस्तावेजों से ऐसे प्रमाण मिले हैं कि अवैध रेत कारोबार से अर्जित धन का हिस्सा कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा था। ईडी अब उन सभी व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है, जिन्होंने इस गैरकानूनी कारोबार को संरक्षण या मदद दी थी।

 

ईडी की इस कार्रवाई से झारग्राम और आसपास के इलाकों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई नामचीन चेहरों से पूछताछ हो सकती है।

Spread the love
  • Related Posts

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 लीटर से अधिक शराब जब्त

    सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव में जंगल के बीच संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर…

    Spread the love

    Jamshedpur: शादी में गए परिवार के घर चोरी, चार गिरफ्तार – जेवर बरामद

    जमशेदपुर:  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में 29-30 नवम्बर की मध्यरात्रि एक बड़ी चोरी हुई। घटना पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर पर घटित हुई, जब वह अपने पूरे परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *