Jamshedpur: दौड़, ताइक्वांडो और थ्रो-बॉल, बाल मेला में बच्चों की शानदार प्रतियोगिता

जमशेदपुर:  बोधि मैदान, साकची में चल रहे चतुर्थ बाल मेले के तीसरे दिन बच्चों ने ताइक्वांडो, दौड़ और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर लगभग 150 स्कूलों के सैकड़ों बच्चे प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

दौड़ प्रतियोगिताओं में हुई धूम
बालक वर्ग (3-5 साल) की 50 मीटर दौड़ में आशीष मल्हार ने पहला स्थान हासिल किया, अन्वित राय दूसरे और शुभम साव तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग (3-5 साल) की दौड़ में लोचना साहू ने पहला, भव्या कुमारी दूसरे और आफरीन तीसरे स्थान पर रही।

जाह्नवी पारिदा, परी कालिंदी और अर्पिता चौहान ने लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में अपनी काबिलियत दिखाई। ग्रुप बी में संध्या रानी बास्के, उपासना कुमारी और ब्यूटी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय और समाजसेवी अशोक गोयल की धर्मपत्नी प्रमिला गोयल ने किया।

ताइक्वांडो में उत्साह
अंडर 23 किलो: अमन हुसैन (1), गणीश नायर (2), पृथ्वी ठाकुर (3), हिमांशु कालिंदी (4)
अंडर 25 किलो: अरहान अली (1), मयंक कालिंदी (2), नमन कुमार (3), रौनक कुमार (4)
अंडर 29 किलो: अबुजार अंसारी (1), मयंक शॉ (2), जीवेश रेड्डी (3), अयान कुमार (4)
अंडर 50 किलो: अहान दत्ता (1), राजप्रीत शांडिल्य (2), साईं प्रकाश शर्मा (3), अगंभीर सिंह (4)
अंडर 27 किलो: सौरव कुमार (1), रितिक कुमार (2), सूरज सरदार और आरव कुमार झा (संयुक्त तीसरा)

थ्रो-बॉल और अन्य खेल
बालक वर्ग (कक्षा 3-5): समर कुमार (1), फवाज इकबाल (2), आर्यन सिंह यादव (3)
बालिका वर्ग (कक्षा 3-5): आलिया नाज (1), त्रिप्ती गोप (2), सुशीला अंगरिया (3)

तीन टांग की दौड़ (बालिका 6-8): प्रथम जयंती कुमारी और मनीषा कुमारी, द्वितीय मनीषा मांझी और सिद्धिका प्रमाणिक, तृतीय करीना चौहान और अंशिका चौहान।

तीन टांग दौड़ (बालक 3-5): प्रथम अंशु हेम्ब्रम और रोहन प्रधान, द्वितीय गणेश चौधरी और ऋषभ सोनी, तृतीय दिनेश गूनिया और शुभम सिंह।

सुई-धागा दौड़: मनीषा कुमारी (1), ज्योति कुमारी (2), धामेश्वरी धारामुखी (3)।
बिस्कुट रेस: मनीष मांझी (1), गुड़िया कुमारी (2), सिरीन परवीन (3)।
स्किपिंग दौड़, मेढक दौड़ और बोरा दौड़ में भी बच्चों ने अपनी काबिलियत दिखाई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

Spread the love

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time