बहरागोड़ा: जगन्नाथपुर गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मां मनसा पूजा का भव्य और भक्तिमय आयोजन शुरू हो गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है और श्रद्धालु भारी संख्या में पूजा में शामिल हो रहे हैं।
पूजा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। कलश स्थापना के बाद, पुजारी सौरभ मिश्रा ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मां मनसा की आराधना कराई।

पूजा के दौरान सबसे खास आकर्षण रहे सांप। स्थानीय उस्तादों (सपेरों) ने अपने गले में जीवित सांप लेकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन करतबों ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया और माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य और गणमान्य व्यक्ति पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। मौके पर लक्मी देहुरी, प्रबोध पाईकिरा, रंजीत देहुरी, मनसा घड़ाई, अमरदीप पाल समेत कई लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: कर्नाटक में छिनतई के बाद बहरागोड़ा का युवक लापता, पूर्व विधायक ने लिया संज्ञान
There is no ads to display, Please add some


















































