Potka: जीत के बाद आभार व्यक्त करने पहुंचे पोटका विधायक संजीव सरदार, हाथीखेड़ा बाबा का लिया आशीर्वाद

पोटका:  घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की शानदार जीत के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार मंगलवार को पटमदा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेड़ा बाबा मंदिर पहुँचे। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ यहाँ बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

दर्शन के बाद विधायक मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और समर्थकों से मिले। लोगों ने घाटशिला उप-चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के लिए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा “आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मेरी कामना है कि हाथीखेड़ा बाबा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें। जनता का यह विश्वास और प्यार हमें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।”

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *