Jamshedpur: मौसमी भट्टाचार्य ने अपने सालगिरह के सिल्वर जुबली पर किया स्वैच्छिक रक्तदान

जमशेदपुर:  आदित्यपुर निवासी नियमित रक्तदाता मौसमी भट्टाचार्य ने अपनी 25वीं सालगिरह यानी सिल्वर जुबली वर्ष को यादगार बनाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। उन्होंने अपने पति मिहिर के साथ मिलकर कैंसर से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों की सेवा में दिन बिताया और मानवता का उदाहरण पेश किया।

इस अवसर पर मौसमी भट्टाचार्य ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर पहुंचकर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए अपना 15वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसी अवसर पर टीम पीएसएफ ने पांच रेयर ग्रुप के रक्तदान और पांच एसडीपी रक्तदान कर, किसी भी स्वयंसेवी संस्था के द्वारा अब तक का सबसे बड़ा एसडीपी अभियान पूरा करते हुए 1700 एसडीपी रक्तदान का लक्ष्य हासिल किया। इस दौरान मौसमी के पति मिहिर भी मौजूद रहे।

 

रक्तदान के बाद मौसमी भट्टाचार्य को प्रशस्ति पत्र और विभिन्न प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में वहां रह रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य यह था कि मौसमी की 25वीं सालगिरह मानव सेवा और कल्याणकारी कार्य के लिए समर्पित हो।

इस पावन अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सरबनी बनर्जी, कल्पना रॉय, सुकांतो रॉय, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर रीता सिंह, रवि शंकर पात्रो, रश्मि श्रीवास्तव, अभिषेक, तापस, सुबीर, अरुनभो मोइत्रा, स्वर्णा मोइत्रा, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और किशोर साहू शामिल थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time