Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य जारी, ट्रैफिक रूट बदला – जानें नई व्यवस्था

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर के निर्माण के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इस निर्माण में मानगो और आजादबस्ती की ओर एलिवेटेड पहुंच मार्ग और आदाजबस्ती डाउन रैम्प का निर्माण शामिल है। ट्रैफिक डीएसपी, उपायुक्त और एसएसपी के आदेश के अनुसार, 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक वाहनों का आवागमन विशेष नियमों के तहत किया जाएगा।

मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच सभी बड़े मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

स्कूल बस और वैन के लिए विशेष वनवे
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक: पारडीह रोड स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक आने वाली स्कूल बस और स्कूल वैन का आवागमन जारी रहेगा।
इसी अवधि में मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक: मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर वाहनों का मार्ग यथावत् रहेगा।
वहीं, मंदिर से मानगो चौक की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश इस दौरान पूरी तरह बंद रहेगा।

छोटे वाहनों के लिए अलग रूट
सुबह 6 बजे से 8 बजे तक: पारडीह चौक से मानगो ब्रिज की ओर आने वाली छोटी वाहनें सहारा सिटी रोड नंबर 15 – पारडीह-मानगो रोड से जा सकती हैं।

सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक: समान मार्ग के अलावा वाहनें मानगो पारडीह रोड – चेपा पुल – ओल्ड पुरूलिया रोड होते हुए मानगो ब्रिज तक जा सकती हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टीबी से जूझ रही गुरुवारी को मिला सहारा, 6 महीने तक मिलेगी नियमित मदद

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time