Jamshedpur: टीबी से जूझ रही गुरुवारी को मिला सहारा, 6 महीने तक मिलेगी नियमित मदद

जमशेदपुर:  बागबेड़ा निवासी गुरुवारी गागराई के इलाज और उनके परिवार की मदद के लिए प्रतिभा पैथोलॉजी, हाता के ऑनर पियूष गोस्वामी और समाजसेवी सह शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। गुरुवारी लंबे समय से टीबी से जूझ रही हैं, जबकि उनका एक साल का बेटा निमोनिया से प्रभावित है और 5 वर्षीय बेटा दिव्यांग है।

पियूष गोस्वामी ने कहा कि वे अगले छह महीनों तक प्रतिमाह सहायता राशि भेजेंगे, ताकि गुरुवारी दवा और पोषक आहार ले सकें। उनका कहना है कि लगातार इलाज और सही खानपान से गुरुवारी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार को संभाल पाएंगी।

इस सहयोग अभियान में रवि जायसवाल और नीतू दुबे ने भी हिस्सा लिया। दोनों ने पीड़ित परिवार को दो माह का अनाज उपलब्ध कराया, ताकि परिवार भोजन की चिंता से मुक्त रह सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bengal: TMC विधायक बोले—6 दिसंबर को रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव, बंगाल में बढ़ा राजनीतिक तापमान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time